ओलंपिक के बारे में कुछ रोचक बातें

ओलंपिक के बारे में कुछ रोचक बातें :-



1•  सर्वप्रथम ओलंपिक(Olympics) खेल 776 ई• पूर्व यूनान के ओलंपिया में हुए थे। ये ग्रीक के देवता ज्यूस के सम्मान में हुए थे।

2•  आधुनिक ओलंपिक खेलो का शुभारंभ 1896 में एथेसं (यूनान) से हुआ।ओलंपिक खेलो का जन्मदाता बैरोन         पियरे डी कुबर्टीन है।

3•  ओलंपिक खेलो का आदर्श वाक्य सिटियस(तेज),अल्टीयस(ऊँचा),कोर्टियस(बलवान) है।

4•  ओलंपिक में महिलाओ क़ी भागीदारी 1900 में प्रारंभ हुई।

5•  प्रथम और दूसरे विश्वयुद्ध के कारण इन खेलों का आयोजन  1916,1940,1944 में नही हो सका।

6•  ओलंपिक झण्डे का उद्-घाटन 1914 को पेरिस में हुआ और  1920 में एंटवर्प फहराया गया। झंडे में पांच रंगीन छल्ले है जो विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतीक है। इनमे से नीला चक्र यूरोप को, पीला चक्र एशिया को, लाल चक्र अमेरिका को, काला चक्र अफ्रीका को, और हरा चक्र ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपो का प्रतीक है

7•  आज तक अफ्रीका महाद्वीप में ओलंपिक खेलों का  आयोजन नही हुआ।

8•  ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड "माइकल फेल्प्स" खिलाडी के नाम है।

9.    2020 में  ओलंपिक गेम  टोक्यो (जापान ) में होंगे !

Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना(Internal Structure Of Earth)

भारत के दर्रे (Passes in India)

दुनिया के सात अजूबे की कुछ रोचक बाते(Some interesting things about the 7 wonderfull)

रेलवे के बारे में कुछ रोचक बातें Some interesting things about the railway