भारत के दर्रे (Passes in India)

भारत के दर्रे (Passes in India):-




1 ज़ोजिला दर्रा

यह श्रीनगर को लेह से जोड़ता है यह जम्मू कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित है।यह 3,529 मीटर ऊंचा है।

2 पीर पंजाल दर्रा

पीर पंजाल दर्रा जम्मू-कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य स्थित है।

3 कराकोरम दर्रा

कराकोरम दर्रा जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में हिमालय के कराकोरम श्रेणियों के मध्य स्थित हैं। यह भारत का सबसे ऊंचा दर्रा(5664 मीटर ) है।

4 बनिहाल दर्रा

बनिहाल दर्रा जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल श्रेणियों में स्थित है।यहाँ से जवारलाल नेहरू सुरंग गुजरती है जिसकी लबाई 2.85 किलोमीटर है यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 1(A )गुजरता है 
5 बुर्जिला दर्रा
जम्मू कश्मीर में स्थित बुर्जिला दर्रा 3,750 मीटर ऊंचा है। इस दर्रे से होकर काशनगर और मध्य एशिया का मार्ग गुजरता है।

6 शिपकी ला दर्रा

शिपकी ला दर्रा हिमाचल प्रदेश में जास्कर श्रेणियों के मध्य स्थित है। इस दर्रे से होकर शिमला से तिब्बत के  मार्ग को जोड़ता है 

7 रोहतांग दर्रा

रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में पीर-पंजाल श्रेणियों पर स्थित है। यह कुल्लू -लाहुल -स्फीति नदी घाटियों के बीच स्थित है। 
8  लाचा दर्रा
हिमाचल प्रदेश में जास्कर श्रेणियों के मध्य स्थित है  लाचा दर्रा मण्डी से लेह  मध्य स्थित है।

9 नाथुला दर्रा

यह सिक्किम को चीन से जोड़ता है इसे रेशम मार्ग के नाम से भी जानते है चुम्बी नदी इस दर्रे पर बहती है 

10 जेलेप्ला दर्रा

यह सिक्कम को भूटान से जोड़ता  है 

11 नीति दर्रा

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थितहै  नीति दर्रा 5,389 मीटर ऊंचा है। यहाँ  मानसरोवर और कैलाश घाटी जाने के लिए रास्ता बनाया गया है 

12 पालघाट दर्रा

पालघाट केरल को कोच्ची को चेन्नई से जोड़ता है।

13 थालघाट दर्रा

थालघाट को नासिक को मुंबई से जोड़ता है।

14 भोर घाट दर्रा

यह मुंबई से पुणे को होते हुए चेन्नई को जोड़ता है 

15 बोमडिला दर्रा
बोमडिला दर्रा अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिम में स्थित है। इस दर्रे से होकर तिब्बत जाने का मार्ग गुजरता है।

16 याम्याप दर्रा

यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। इसी के समीप से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है। चीन के लिए मार्ग भी इस दर्रे से जाता है।





Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना(Internal Structure Of Earth)

दुनिया के सात अजूबे की कुछ रोचक बाते(Some interesting things about the 7 wonderfull)

ओलंपिक के बारे में कुछ रोचक बातें

रेलवे के बारे में कुछ रोचक बातें Some interesting things about the railway